फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी की शैक्षिक योग्यता को लेकर सपा के पूर्व विधायक ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर की शैक्षिक योग्यता के मामले को लेकर अब पूर्व विधायक व सपा नेता देवेंद्र अग्रवाल ने शिकायत की है। इस शिकायत पर अब उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा प्रत्याशी को नोटिस दिया है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रत्याशी और इगलास के विधायक राजवीर दिलेर ने नामांकन के दौरान अपनी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट बताई थी। दो साल पहले जब इगलास से विधायक के लिए नामांकन किया था तो उन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल फेल दर्शाई थी।
विज्ञापन


इस मामले में जब भाजपा प्रत्याशी से पूछा गया था तो उन्होंने यह स्वीकार भी किया था कि वह हाईस्कूल फेल ही हैं। अब नामांकन पत्र में वकील ने किसी तरह की गलती की होगी, जिसमें इंटरमीडिएट पास लिख दिया गया है। सपा प्रत्याशी रामजीलाल सुमन ने कहा था कि वह इस मामले में तथ्यों का पता लगा रहे हैं, तब आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


अब इसे लेकर पूर्व विधायक और सपा नेता देवेंद्र अग्रवाल ने शिकायत की है। इसमें भाजपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ने से रोकने की मांग की गई है। इस शिकायत पर एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने भाजपा प्रत्याशी को नोटिस दिया है और जवाब मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें