न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
इस बार होली पर चुनावी रंग भी जमकर बरसेगा। हाथरस में वैसे भी रंग और गुलाल का काफी उत्पादन होता है। ऐसे में यहां चुनाव के मद्देनजर केसरिया, लाल, गुलाबी, नीला गुलाल तैयार हो रहा है। जिसे काफी दूर दूर तक भेजा जा रहा है। नामांकन के समय भी जमकर गुलाल उड़ेगा।
इस बार होली और चुनाव साथ-साथ हैं। ब्रज में होली का अलग ही महत्व है। ऐसे में चुनाव भी आ गया है। ऐसे में दुकानदारों के लिए सोने पर सुहागा हो गया है। 2017 में केसरियां रंग गुलाल हाथरस से बाहर खूब गया था। क्योंकि उस समय चुनाव के नतीजे आए थे। भाजपा के उम्मीदवार भी जीते थे। इस बार होली से एक दिन पहले नामांकन की शुरुआत हो जाएगी।
इसलिए हाथरस का गुलाल उड़ना तय है। साथ ही बाजार में मोदी, योगी, राहुल पिचाकारी भी आएंगी। रंग करोबारी विनोद मित्तल का कहना है कि इस बार चुनाव को देखते हुए लाल, नीला, केसरिया गुलाल के अलावा काफी मात्रा में रंगों के आर्डर हैं। सबसे ज्यादा डिमांड केसरियां गुलाल की है। इसकी खपत हर साल बढ़ रही हैं।