फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू खुदाई ने रोकी बिजली महकमे के राजस्व की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। आलू खुदाई नहीं होने से बिजली महकमे के राजस्व की रफ्तार रुक गई है। किसान आलू खुदाई के बाद बिल जमा करने की बात कह रहे हैं। अब ग्राम प्रधानों की मदद से बड़े बकाएदार बिल जमा कराने के लिए महकमे के अधिकारी संपर्क कर रहे हैं। ओटीएस के प्रचार-प्रसार की कवायद शुरू हो गई है, ताकि लोगों को छूट का लाभ मिल सके और बकाया की वसूली हो सके।

बता दें कि जिले में बिजली महकमे का करोड़ों रुपये का बकाया पड़ा हुआ है। तमाम कोशिशों के बाद महकमे को हाथ नहीं लगा। अचानक जनवरी में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) आने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने सोचा कि अब बकाएदार छूट का लाभ पाकर बकाया जमा कर देंगे, लेकिन अभी तक आलू खुदाई नहीं हुई है। इस कारण किसान बिल जमा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आलू खुदाई के बाद बिल जमा करने की बात कह रहे हैं। अब विभागीय अधिकारी ग्राम प्रधानों से संपर्क कर बड़े बकाएदारों से बिल जमा करने का आग्रह करेगा। साथ ही ओटीएस में रजिस्ट्रेशन के प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। शहर से देहात तक कैंप भी लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें