न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। शहर के छह हार लोगों को पावर कट का झटका लग सकता है। बिजली विभाग ने दस हजार से ऊपर के बकाएदारों की सूची तैयार कर ली है। अभियान के शुरू होने के साथ बकायेदारों के मीटर भी उतारे जा रहे हैं।
यदि आप पर दस हजार से अधिक का बकाया है तो तत्काल जमा कर दें, क्योंकि दिवाली के पर्व पर आपके यहां अंधेरा हो सकता है। 31 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में बकाएदारों के मीटर उतरे जा रहे हैं, जिसमें हाथरस शहर में करीब छह हजार ऐसे लोग हैं, जिन पर दस हजार से अधिक का बकाया है।
विभागीय अधिकारी बकाया वसूली के लिए शहर में अभियान चला रहे हैं। करीब छह हजार लोगों के मीटर उतारने की कार्रवाई अधीनस्थों द्वारा की जा रही है। इस मामले में एक्सईएन आदित्य पांडेय का कहना है कि दस हजार से ऊपर के करीब छह हजार बकाएदारों पर कार्रवाई के लिए टीमें लगा रखी हैं।