फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड के दौ सौ फोन फिर बने शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो
हेडिंग
अलीगढ़ रोड के 200 फोन फिर बने शोपीस
क्रासर
शहर के तालाब चौराहा के निकट फिर कटी बीएसएनएल की केबल
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड के 200 फोन शुक्रवार को फिर से शोपीस बन गए। शहर के तालाब चौराहा के निकट जेसीबी खुदाई के दौरान बीएसएनएल की केबिल कट गई। बीएसएनएल के कर्मी लाइन की मरम्मत करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के तालाब चौराहा पर लोगों की जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। बीएसएनएल अधिकारियों की मानें तो सेतु निगम ने लाइन शिफ्टिंग का एस्टीमेट जमा नहीं किया है। इस कारण लाइनों को शिफ्ट नहीं किया जा सका है। आए-दिन टेलीफोन की लाइन कटना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह शहर के तालाब चौराहा पर ओवर निर्माण पिलर के लिए जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान जेसीबी के पंजे में केबल आ गई और कट गई। इस कारण करीब अलीगढ़ रोड, साकेत कॉलोनी, गिर्राज कालोनी, जिला चिकित्सालय सहित कई इलाकों के करीब 200 फोन शोपीस हो गए। लाइन कटने से लोगों के तमाम जरूरी कामकाज नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें