फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से घर-घर खोजे जाएंगे टीबी मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण में फिर से हाथरस में आज सोमवार से सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत घर-घर जाकर टीवी रोगियों की खोज की जाएगी।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एएस वशिष्ठ ने बताया कि सोमवार से पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में 67 टीमें जिले भर में घर-घर जाकर टीबी रोगियों को खोजेंगी। संभावित रोगियों के बलगम के नमूने एकत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत एक लाख 70 हजार की आबादी को आच्छादित किया जाएगा। एक टीम एक दिन में 50 घरों का भ्रमण करेगी। अभियान को सफल बनाने के लिए रोड शो के जरिए भी गली मोहल्लों में जागरूकता जगाई गई है। लोगों को काफी अच्छा रेस्पांस देखने को मिला है। अभियान चलाए जाने के लिए रविवार को सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें