फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत प्रशासन पर मनमानी के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


मैसर्स वासु कंस्ट्रक्शन की प्रोपराइटर सुनीता शर्मा ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को एक पत्र भेजा है। इसमें 29 मई 2018 से कुछ ठेकेदारों का जानबूझकर लाइसेंस का रिनुअल नहीं करने एवं गलत तरीके से निविदाएं आमंत्रित किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत में आरोप यह भी है कि अपने चहेते तथा स्वयंहित से संबंधित रखने वाले ठेकेदारों का पंजीकरण तथा नवीनीकरण कर लिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि नियमानुसार कार्य नहीं किया गया तो सभी ठेकेदार जिला पंचायत कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस शिकायत की प्रति प्रमुख सचिव पंचायती राज उत्तर प्रदेश शासन व आयुक्त अलीगढ़ मंडल को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान :
जिला पंचायत में पिछले 10 माह से हमारे राजनीतिक विरोधी जिले में विकास कार्य नहीं होने दे रहे हैं। इन लोगों ने हमारे खिलाफ झूठा मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। जिला पंचायत में कोई गलत कार्य नहीं हो रहा है। किसी भी ठेकेदार के साथ कोई भेदभाव नहीं बरता जा रहा है। यह सभी आरोप एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है।
-ओमवती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें