फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर 61 हजार नकद व पायल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला बिजलीघर में रविवार की रात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी के अंदर का लॉक तोड़कर 61 हजार रुपये नकदी व चांदी की पायल चुरा लिए। युवक को जब चोरी का पता चला तो उसने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। पुलिस घटना की जानकारी कर वापस चली गई। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर भी दी।
विज्ञापन

विष्णु पुत्र कालीचरण निवासी मोहल्ला बिजलीघर रविवार की रात को अपने परिवार के सदस्यों के साथ छत पर सो रहा था। रात में चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए और अलमारी में रखे रुपये व गहने चुरा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही विष्णु के होश उड़ गये। चोरी की घटना होने के बाद महिला बुरी तरह से चीख पुकार मचाने लगी। घटना के संबंध में अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें