फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक, डाकघर, बिजलीघरों पर 60 करोड़ जमा

Fri, 11 Nov 2016 11:35 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Mass arround Bank - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस।  500-1000 के नोट बंद करने के मोदी सरकार के फैसले से आम आदमी भले ही बेहाल है, लेकिन बैंक, डाकघर, बिजली दफ्तर व अन्य वित्तीय संस्थानों पर जमकर धन वर्षा हो रही है। एलडीएम (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) एके सक्सेना ने बताया कि जिले के सभी 143 बैंक शाखाओं में लगभग 40 करोड़ करोड़ रुपया जमा हुआ और 10 करोड़ रुपये के नोट एक्सचेंज किए गए। उधर ,डाक विभाग के एएसपी टीपी सिंह के मुताबिक जिले के सभी शाखा और उपडाकघरों में करीब 15 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। छह लाख रुपये के नोट एक्सचेंज किए गए। वहीं बिजली विभाग के दफ्तरों में साढे़ चार करोड़ रुपये के बिलों का भुगतान ग्राहकों ने किया।
विज्ञापन

नकद निकासी शुरू होते ही एटीएम पर लाइनें
हाथरस। देर शाम शहर के एटीएम से नकद निकासी भी शुरू हो गई। शाम तक सूने पड़े रहे एटीएम पर रात को ग्राहकों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। काफी लोग एटीएम से नोट निकालने की हड़बड़ी में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें