फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6,700 पशुओं को लगाया लंपी से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पशुओं में लंपी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण जारी है। सासनी क्षेत्र के कई गांवों में पशुओं को पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने टीका लगाया है। जिले में अब तक 6,700 पशुओं को टीका लग चुका है। टीकाकरण अभियान लगातार चलता रहेगा।
जिले को 20 हजार और वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। अब तक 31 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। इनमें से 16 पशु इस बीमारी से उबर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कई जिलों में लंपी बीमारी पशुओं में काफी तेजी से फैल रही है। सासनी क्षेत्र में कई पशुओं को इस बीमारी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन

अब तक 31 पशुओं में इसके लक्षण पाए गए। इसकी जानकारी पाकर यहां अधिकारियों ने दौरा किया था। विशेष सचिव पशुधन प्रसार देवेंद्र कुमार पांडेय भी यहां आए थे और टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

जरौली व उसके आसपास के गांवों में लंपी से बचाव के लिए पशुओं को टीका लगाया जा रहा है। पिछले दिनों 10 हजार वैक्सीन यहां विभाग को उपलब्ध कराई गई थीं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि 20 हजार और वैक्सीन जिले में उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें