फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गणेश चतुर्थी पर बरसी लंबोदर की कृपा, बही भक्ति की बयार

विज्ञापन
हाथरस : तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर में होते छप्पन भोग के दर्शन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी के मौके पर बुधवार को लंबोदर की कृपा बरसी। सुबह से घरों और मंदिरों में गणपति की जय-जयकार हुई। शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। लोगों ने अपने घरों में भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित कीं और पूजा-अर्चना की। मंदिरों को फूल और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। गणेश जी के विग्रह के अलौकिक शृंगार किए गए। छप्पन भोग के दर्शन भी कराए गए।
घर-घर में गणेश जी प्रतिमाएं स्थापित कर विधि विधान से मंत्रों के साथ उनकी स्तुति की गई। भक्तों ने सर्व मंगल के लिए उपवास भी रखा। शहर के तरफरा रोड स्थित गणेश मंदिर, नवग्रह मंदिर, श्रीरामदरबार, कामेश्वर महादेव, दाऊजी महाराज मंदिर, कन्हैया जी मंदिर आदि स्थानों पर भव्य सजावट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को देवालय रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाए। कई जगह प्रसाद बांटा गया। प्रसाद पाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। सीकनापान गली स्थित लक्ष्मी-गणेश मंदिर पर भी भक्तों की भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें