फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आनी थीं 58 कंपनियां, पहुंची सिर्फ 18, वो भी नहीं दे पाईं रोजगार

Tue, 24 Mar 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
वृहद रोजगार मेले में लगे एक स्थानीय स्टॉल पर मौजूद युवा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बागला डिग्री कॉलेज के मैदान में आयोजित वृहद रोजगार मेले में अपेक्षित रोजगार के अवसर नजर नहीं आए। बड़े स्तर पर आयोजित इस मेले में 58 कंपनियों के प्रतिभाग का दावा किया गया था, लेकिन मौके पर केवल 18 कंपनियों के प्रतिनिधि ही दिखाई दिए, जिससे रोजगार की आस लेकर पहुंचे युवा मायूस नजर आए।
विज्ञापन





मेले में दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और पंजाब की नामी कंपनियों के आने की बात कही गई थी। मौके पर इनके लिए स्टाॅल भी आरक्षित किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग रही। अधिकांश स्टॉल पर इंश्योरेंस, सिक्योरिटी और मार्केटिंग से जुड़ी नौकरियों की ही जानकारी दी गई। कई जगह कंपनियों द्वारा युवाओं का केवल डेटाबेस तैयार करने पर ही जोर दिया गया, जिससे रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों को ठोस अवसर नहीं मिल सके।



मेले में भीड़ भी अपेक्षा से कम रही। यहां मुख्य रूप से बागला डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएं ही नजर आए, यहां जिले और आसपास के क्षेत्रों के अन्य बेरोजगार युवाओं की भागीदारी काफी कम रही। इससे मेले के प्रचार-प्रसार पर भी सवाल उठने लगे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व में चयनित कुछ युवाओं को ऑफर लेटर वितरित कर मेले की औपचारिकता पूरी कर दी गई।
विज्ञापन







खाली दिखा मैदान व स्टॉल

सेवायोजन विभाग की ओर से दावा किया गया कि मेले में 1402 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 1181 युवाओं का चयन किया गया। विभाग ने 26 कंपनियों की मौजूदगी भी दर्शाई, जबकि स्थल पर मौजूदगी इससे काफी कम दिखाई दी। मौके पर बागला डिग्री कॉलेज के स्नातक के छात्र-छात्राओं की संख्या सबसे अधिक थी, जबकि इंटर कालेज के भी छात्र-छात्राएं भी यहां दिखाई दिए।





मैं पीसी बागला महाविद्यालय में पढ़ता हूं। यहां वृहद रोजगार मेला देखने आया हूं, लेकिन यहां ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा कि नौकरी के अवसर हैं। कुछ साधारण कंपनियों के प्रतिनिधि छोटी-मोटी नौकरी का प्रस्ताव दे रहे हैं।
-विकास कुमार निवासी आगरा।






इतना बड़ा मेला लगाया गया है, लेकिन नौकरी मिलने जैसी बात नहीं है। कुछ एक स्टॉल पर ही कंपनी वाले हैं, बाहर की अच्छी कंपनियों के स्टॉल पर कोई नहीं है। सेलरी भी सही तरह से नहीं बता रहे।
-प्रशांत चौधरी निवासी कुंवरपुर।







यहां हमारे लायक कुछ भी नहीं है। कह रहे हैं कि पहले आपको सिखाएंगे। छह महीने तक सिखाने की बात कही जा रही है। हम आर्ट के स्टूडेंट हैं। कह रहे हैं टूल चलाना सिखाएंगे। यह रोजगार मेला हमारी समझ से परे है।
-जागृति निवासी सासनी।








यहां नौकरी नहीं, बल्कि कमीशन बेस काम दिया जा रहा है। ज्यादातर नौकरी इंश्योरेंस आदि की है, फील्ड की हैं, जिसमें सेलरी देने की बात तब है, जब फील्ड का काम पूरा हो जाएगा। इतने बड़े मेले मेें हमारे लायक नौकरी की जानकारी किसी ने नहीं दी।
-श्वेता निवासी सादाबाद।





मेले का आयोजन अच्छा हुआ है। करीब 1400 युवाओं ने प्रतिभाग किया है। बारिश के कारण थोड़ी दिक्कत हुई है। 26 कंपनियों के ही प्रतिनिधि यहां पहुंच पाए हैं। बारिश न होती तो स्थिति और बेहतर होती।
विज्ञापन

-आशुतोष श्रीवास्वत, जिला सेवायोजन अधिकारी, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें