फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: बहिष्कार का दिखा असर, हाथरस में 564 परीक्षक रहे गैरहाजिर, पहले दिन 7864 कॉपी का हुआ मूल्यांकन

Sat, 18 Mar 2023 08:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पीसी बागला इंटर कालेज, अक्रूर इंटर कालेज और सरस्वती इंटर कॉलेज में हो रहा है। शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन का बहिष्कार के कारण तीनों केंद्रों पर 564 परीक्षक गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
मूल्यांकन करते शिक्षक-शिक्षिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले के तीन केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन 7894 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। वहीं, तीनों केंद्रों पर 564 परीक्षक गैरहाजिर रहे। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पीसी बागला इंटर कालेज, अक्रूर इंटर कालेज और सरस्वती इंटर कॉलेज में हो रहा है। सरस्वती इंटर कॉलेज में 528 परीक्षकों में से 266 परीक्षक उपस्थित रहे। 262 अनुपस्थित रहे। अक्रूर इंटर कॉलेज में 381 में से 252 उपस्थित व 129 परीक्षक अनुपस्थित रहे। पीबीएस इंटर कॉलेज में 462 परीक्षकों में से 173 अनुपस्थित रहे। 

अक्रूर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की की 73125 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। सरस्वती इंटर कालेज में इंटरमीडीएट की 122723 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। पीबीएस इंटर कालेज में 95139 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। पहले दिन सरस्वती इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की 1560 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अक्रूर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 3272 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। पीबीएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 3062 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। 
विज्ञापन


सामाजिक विषय की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से किया इन्कार 
 अक्रूर इंटर कॉलेज में कुछ परीक्षकों ने सामाजिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने से इन्कार कर दिया। परीक्षकों का कहना था कि पूर्व में सामाजिक विज्ञान प्रथम व द्वितीय भाग का मूल्यांकन अलग-अलग परीक्षक करते थे। इस बार एक ही परीक्षक को दोनों भागों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के लिए कहा जा रहा है। काफी देर तक परीक्षकों ने सामाजिक विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें