फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र सम्मान: अल्मोड़ा में हुई विज्ञान संगोष्ठी, 54 पर्यावरण योद्धाओं को किया सम्मानित

Tue, 24 Jun 2025 06:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विज्ञान संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण पर काम करने वाले 54 लोगों को पर्यावरण मित्र सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते पदाधिकारी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया, सासनी विज्ञान क्लब एवं सुशील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शीतला खेत, अल्मोड़ा में तीन दिवसीय विज्ञान संगोष्ठी हुई। जिसमें पर्यावरण संरक्षण पर काम करने वाले 54 लोगों को पर्यावरण मित्र सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


सासनी विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ.पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में जलवायु परिवर्तन का मुख्य कारण प्रदूषण है। पर्यावरण संरक्षण से ही प्रकृति को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेश शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह समन्वयक सासनी विज्ञान क्लब, डॉ. सतना सिंह सचिव सुशीला फाउंडेशन ने की। राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र कुमार प्रबंधक प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र शीतला खेत भारत स्काउट एंड गाइड उत्तर प्रदेश रहे। 

मुख्य वक्ता राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ सतना हाथरस, शशिकांत एटा, शीला सिंह गाजीपुर, सारिका सक्सेना बरेली एवं शिक्षाविद डॉ राजेश शर्मा, डॉ शिखा सिंह ने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन डॉ.सतना ने किया। डॉ. कंचन कामिनी, डॉ. संजय सिंह, डॉ.राकेश कुशवाहा, अमित कुमार, निधि सक्सेना मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें