फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 सेकेंड देश के नाम पर गूंजा राष्ट्रगान

Wed, 17 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
coined National - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन व प्रधानाचार्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 52 सेकेंड देश के नाम कार्यक्रम में हर खास व आम आदमी ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन


जागरूकता का प्रभाव यह रहा कि शहर में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी घरेलू काम काज छोड़कर महिलाओं ने 52 सेकेंड देश के नाम करते हुए सावधान की मुद्रा में खडे़ होकर राष्ट्रगान गाया।

प्रधानाचार्यों ने अभियान चलाकर विद्यालय के विद्यार्थियों के माध्यम से जागरूकता के लिए अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने शहर के बाजारों व गांवों में भी पहुंचकर जनता को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। हर तरह राष्ट्र के पति सम्मान देखने लायक था।
विज्ञापन


शहर में जहां सुबह अपने घरों से निकलकर टहलने एवं योग व व्यायाम करने वाले बड़ी संख्या में शहर के बाग बैनीराम में राष्ट्र के प्रति समर्पण की शपथ लेते हुए दिखाई दिए।

इन लोगों ने अपना योग व मार्निंग वॉक छोड़कर 52 सेकेंड देश के नाम करते हुए ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया। ग्रामीण महिलाओं व लोगों ने  भी अपने-अपने घरों से निकलकर राष्ट्रगान गाया। जिससे जिले के शहर व ग्रामीण क्षेत्र में जनता देश भक्ति से ओतप्रोत दिखाई दी।
विज्ञापन


लोगों ने बाजारों की सड़कों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घरों से निकलकर गलियों में राष्ट्रगाना गाया। इस दौरान हर किसी को राष्ट्रभावना एवं जोश से ओतप्रोत देखा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें