फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 सड़कों की होगी तकनीकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। जिले में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों निर्माण कराया गया है। अब इन निर्माण कार्यों की ओर जिला प्रशासन की निगाहें पहुंच गई है। जिले में 50 लाख रुपये से ज्यादा लागत के हुए निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराने के लिए डीएम ने निर्देश जारी कर दिए है। जिले की 18 सड़कों की सूची तैयार कर ली गई है। इन सड़कों की तकनीकी जांच कराने के लिए जांच समिति तैयार की जा रही है। इस समिति में इंजीनियर रखे जाएंगे। यह इंजीनियर मौके पर जाकर सड़क निर्माण की तकनीकी जांच करेंगे।

पीडब्लूडी द्वारा जिले में प्रधानमंत्री सड़क योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण कराया गया। वही विभाग की ओर से शहरी क्षेत्रों में भी सड़क निर्माण कराया गया है। अब इन सड़क निर्माणों में उन निर्माण कार्यों की सूची तैयार की गई है। जिनमें 50 लाख रुपये से ज्यादा की लागत लगी है। इन सड़क निर्माणों की गुणवत्ता अब फिर से जांची जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से निर्देश जारी हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुणवत्ता की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कदम उठाया जाएगा। इसकी तकनीकी जांच खुद मौके पर जाकर इंजीनियर करेंगे और अपनी रिपोर्ट डीएम के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण कार्य पुन: कराया जाएगा। इस आदेश के बाद ठेकेदार परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें