फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी के लिए तय किए परीक्षा केंद्र

Thu, 21 Sep 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (टीईटी) के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व रेखा एस चौहान ने इस सिलसिले में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सभी अधिकारियों के अलावा स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


एडीएम ने कहा कि टीईटी संवेदनशील परीक्षा है। अत: परीक्षा की तैयारी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक यह निर्धारित कर लें कि गली-कूचे का कोई भी स्कूल परीक्षा केंद्र नहीं बन पाए, सभी परीक्षा केंद्रों पर आवागमन की सुविधा होनी चाहिए। परीक्षार्थी को विद्यालय में किसी प्रकार से फर्नीचर, पीने का पानी तथा अन्य प्रकार की असुविधा नहीं होने पाए।

डीआईओएस जितेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि जिले में करीब 10 हजार परीक्षार्थी टीईटी में शामिल होंगे, इसलिए पिछली बार की अपेक्षा इस बार सीबीएसई, महाविद्यालय तथा अन्य विद्यालयों को सेंटर बनाया है। सभी विद्यालयों से परीक्षा कराने के लिए सहमति ले ली गई है। परीक्षा केंद्र में काली सूची के विद्यालय, छात्रवृत्ति गबन के आरोपी विद्यालयों को शामिल नहीं किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि अर्चना लाल, बाबूलाल और अन्य कुछ विद्यालयों द्वारा सहमति से मना करने पर सेंटर निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


इसके पश्चात छात्रवृत्ति योजना के संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रधानाचार्यों को बताया कि अपने विद्यालय के छात्रों के छात्रवृत्ति फॉर्म को ध्यान से भरवाएं। बिना किसी जांच के फॉर्म को अग्रसारित नहीं करें। यह सुनिश्चित कर लें कि छात्रवृत्ति फॉर्म भरते समय आधार कार्ड, सक्षम अधिकारी के आय प्रमाण पत्र अवश्य हो। अल्पसंख्यक कल्याण के द्वारा संचालित छात्रवृत्ति के लाभ के लिए लाभार्थी को एमओएमए वेबसाइट पर जाकर एनएसपी पर क्लिक करके अपने फॉर्म भर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जावेद अख्तर जैदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी रेखा सुमन, डीआईओएस जितेंद्र मलिक, विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें