फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नाला ओवरफ्लाे होने से डूबी 500 बीघा धान की फसल

Sat, 26 Jul 2025 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
नाला ओवरफ्लो होने से जलमग्न हुई धान की फसल।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कानऊ में कमसारा जलाशय से भिंतर पटना पक्षी विहार के जलाशय के लिए जा रहे नाले की सफाई नहीं हो रही है। छह दिन पूर्व यह नाला ओवरफ्लो हो गया, जिससे कई किसानों की करीब 500 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

किसान बृहस्पतिवार को टैक्ट्रर-ट्रॉलियों में भरकर तहसील सिकंदराराऊ में शिकायत करने पहुंचे। किसानों को वहां एसडीएम प्रशासन नहीं मिले तो उन्होंने एसडीएम न्यायिक शिकायती पत्र सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। शिकायत करने वालों में किसान राजेश कुमार, सतेंद्र कुमार, उत्तम कुमार, कमल सिंह, जितेंद्र सिंह, तिलक सिंह, भंवरपाल सिंह व डोरीलाल आदि शामिल थे। उन्होंने एसडीएम से नाले की सफाई कराने और क्षतिग्रस्त हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें