गांव मड़नई निवासी शिवशंकर सिंह पुत्र यादराम ने सादाबाद कोतवाली में धारा 380 और 457 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिवशंकर सिंह ने बताया कि 4 अक्तूबर को वह अपने मकान पर दूसरी मंजिल पर सिलाई का काम कर रहे थे। परिवार के अन्य लोग सबसे ऊपर की छत पर थे।
इस दौरान दोपहर को करीब पौने दो बजे एक लड़का मोबाइल में रिचार्ज करने के लिए नीचे आया, उसने 15 रुपये का रिचार्ज कराने के लिए 20 रुपये का नोट दिया था। रिचार्ज के पश्चात उसके बाकी पैसे वापस करने के लिए जब उन्होंने कैश बाक्स देखा तो वह गायब था। अलमारी का ताला टूटा था। उसके अंदर रखे सोने चांदी के सभी जेवरात और कैश बॉक्स में रखे करीब 50 हजार रुपये गायब थे। अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। संवाद