फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 स्कूलों को बीएसए ने दिए नोटिस  

Thu, 28 Apr 2016 11:12 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जिले में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) वितरण को लेकर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ही नहीं, इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य भी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। स्कूलों की इस लापरवाही पर बीएसए ने कड़ा रुख अपनाया है। बीएसए की ओर से एमडीएम का वितरण नहीं करने वाले 20 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य और 30 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टरों को नोटिस जारी कर कारण पूछा गया है।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्यों की इस योजना में अरुचि के कारण बड़ी संख्या में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में शासन ने एमडीएम वितरण का जिम्मा एनजीओ को दिया है, लेकिन इसके बाद भी लगातार विद्यार्थियों को एमडीएम वितरित नहीं होने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
जिले के प्राइमरी संबद्ध कक्षाओं वाले 20 हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज में एमडीएम वितरित नहीं किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के 30 विद्यालयों में भी इस प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। बीएसए की ओर से इन सभी विद्यालयों के हेडमास्टर एवं प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं और इन सभी को एमडीएम का वितरण निर्धारित मेन्यू के अनुसार नियमित रूप से कराने का आदेश दिया गया है। नोटिस के बाद भी अगर एमडीएम का वितरण शुरू नहीं हुआ तो इन विद्यालयों में भी एमडीएम के वितरण का जिम्मा एनजीओ को दिया जा सकता है।
विज्ञापन


-एमडीएम का मानक के अनुसार वितरित किए जाने के लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जहां भी वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें प्राप्त होंगी, वहां जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-देवेंद्र कुमार, बीएसए
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें