कार से पार हुए साढ़े 48 हजार रुपये, सामान
बागला मार्ग रेलवे फाटक के पास खड़ी कार से हुई चोरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बागला मार्ग रेलवे फाटक के निकट खड़ी गाड़ी से किसी ने नकदी और सामान पार कर दिया। गाड़ी स्वामी टायर पंचर होने के कारण स्टेपनी बदलने में व्यस्त थे और किसी ने उनकी कार में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया।
जगवीर सिंह वर्मा प्रधानाध्यापक सेठ भोलेनाथ हरिशरण बंसल सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिसावर सादाबाद सोमवार को हाथरस आए थे। वह दोपहर को करीब दो बजे अपनी कार में सवार हो सिटी रेलवे स्टेशन फाटक से बागला कॉलेज रोड पर आए। इस बीच अचानक से कार में पंक्चर हो गया।
वह लोग कार को साइड में लगाकर उसकी स्टेपनी बदलने लगे। इस बीच किसी ने गाड़ी में रखा बैग पार कर दिया। उसमें 48,500 रुपये, पांच पासबुक, एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड, विद्यालय की चाभी आदि सामान रखा हुआ था। इस मामले में प्रधानाचार्य जगवीर सिंह वर्मा ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है।