फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सासनी-अकराबाद मार्ग के लिए 47 करोड़ मंजूर

Sun, 05 Oct 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी से विजयगढ़ होते हुए अकराबाद तक 26 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए शासन ने 47 करोड़ रुपये का बजट पास मंजूर कर लिया है। अगले माह तक इस सड़क के पुनर्निर्माण का काम शुरू होने की बात कही जाएगी।
विज्ञापन

सासनी से अकराबाद तक यह सड़क 26 किलोमीटर लंबी है। सासनी से विजयगढ़ तक 13 किलोमीटर और विजयगढ़ से अकराबाद तक 12.95 किलोमीटर की यह सड़क सड़क बेहद खराब है। अकराबाद में आकर यह सड़क दिल्ली-कानपुर हाईवे में मिलती है।
26 किलोमीटर के दायरे में इसमें अलीगढ़ और हाथरस के तीन प्रमुख कस्बों के अलावा सैकड़ों गांव जुड़े हैं। सड़क बेहद खराब है। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों का कहना है कि जगह-जगह गड्ढे हैं। परेशान रिश्तेदार उनके यहां आने से मना करने लगे थे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार वर्मा ने बताया करीब 47 करोड़ रुपये की लागत से यह सड़क नए सिरे से बनेगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले माह तक सड़क के पुनर्निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें