फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 महादानियों ने किया रक्तदान, 30 रिजर्व

Tue, 14 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
blood doner - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाथरस। विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर जिला अस्पताल की ब्लड बैंक पर मंगलवार को यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के तत्वावधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 44 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  दान किया हुआ रक्त जरूरतमंद गरीबों के काम आता है। आज अस्पतालों में रक्त की बेहद जरूरत है। इसकी भरपाई कहीं से नहीं हो सकती। इस तरह के शिविराें का आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए। मानवाधिकार संगठन का यह कार्य काफी सराहनीय है। कार्यक्रम में डीएम का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। डीएम ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र, टीशर्ट और कलम देकर प्रोत्साहित किया।

काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि रक्त से बड़ा दूसरा कोई दान नहीं है। जिलाध्यक्ष विमलेश बंसल और जिला महासचिव शैलेंद्र सांवलिया ने रक्तदान को महादान बताया। सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह, सीएमएस डॉ. एमएल अग्रवाल ने भी इस कार्य की सराहना की। शिविर मेें कुल 44 लोगों ने रक्तदान किया और 30 लोगों की सूची बनाकर आगे के लिए रिजर्व में रखा गया। शिविर में हीरेंद्र वार्ष्णेय, मोहनलाल अग्रवाल, विपुल सिंघानिया, मोहन वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, मदनगोपाल, मुकेश सिंह, अजयराम, सौरभ सिंघल के अलावा ब्लड बैंक  का स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें