फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पंचायत चुनाव के लिए पहुंचे 42 लाख मतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले में 42 लाख मतपत्र पहुंच चुके हैं, जिन्हें सुरक्षा व्यवस्था के बीच डबल लॉक प्रणाली में सुरक्षित कराया गया है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। जिला प्रशासन का अमला मतदाता सूची को अपडेट करने में जुटा है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराए जा सकें। वहीं ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत चुनावों को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, हालांकि अभी तक आरक्षण की स्थिति स्पष्ट न होने के कारण प्रत्याशियों की निगाहें शासन के निर्णय पर टिकी हुई हैं। आरक्षण सूची जारी होते ही चुनावी सरगर्मी और तेज होने की संभावना है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी राम कुमार अत्री ने बताया कि पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मतपत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लॉक व्यवस्था अपनाई गई है और चुनाव प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें