फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में पुलिस बल तैनाती को लेकर की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मतगणना को लेकर खाका खींचना शुरू कर दिया। सोमवार को एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला व एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने मतगणना को लेकर एमजी पॉलीटेक्निक का निरीक्षण किया। इस मौके पर कार्मिकों के आने जाने आदि व्यवस्थाओं का चिन्हांकन किया। वही पुलिस फोर्स की तैनाती को लेकर भी समीक्षा की।

हाथरस संसदीय सीट की हाथरस, सिकंदराराऊ और सासनी विधानसभा क्षेत्रों में हुए मतदान की मतगणना एमजी पॉलीटेक्निक में होगी।सोमवार को एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने एमजी पॉलीटेक्निक परिसर का निरीक्षण किया। यहां निरीक्षण के दौरान मुख्य द्वार से लेकर सभी प्वाइंटों पर पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि प्रथम गेट से प्रत्याशियों के एजेंटों को प्रवेश दिया जाएगा। दूसरे गेट से मतगणना कार्मिकों को और तीसरे गेट से अधिकारियों को प्रवेश दिया जाएगा। सभी मतगणना कार्मिकों और एजेंटों को तलाशी के बाद ही प्रवेश मिल सकेगा। वाहनों की पार्किंग को लेकर भी जगह का चिन्हांकन किया गया। वहीं एडीएम व एएसपी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें