फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगने के बाद से ही विद्युत टीमें खामोश, फर्जी कर्मी हुए सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


आचार संहिता लगने के बाद बिजली टीमें खामोश हो गई हैं। फर्जी कर्मी चेकिंग के लिए सक्रिय हो गए हैं। शहर के नाई का नगला और अन्य इलाकों में ये फर्जी कर्मी मीटरों की जांच और बिल देखने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। विभागीय अधिकारी इससे बेसुध बने हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि आचार संहिता लगने के साथ मतदान तक बिजली महकमे पर काम का बोझ रहा। इस कारण शहर से देहात तक चेकिंग नहीं हो सकी। अब विभागीय अधिकारी आचार संहिता खत्म होने के बाद काम को रफ्तार देने की कवायद में जुटे हुए हैं। शहर के नाई का नगला और अन्य इलाकों में कुछ युवा सूटबूट पहनकर डायरी आदि लेकर घरों पर जाकर मीटर देख रहे हैं। साथ ही लोगों से बिल भी मांग रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के एक इलाके में इस टीम को लोगों ने विभाग संबंधी कार्ड आदि मांगा तो यह टीम वहां खिसक गई। तब जाकर फर्जी कर्मियों का खुलासा हुआ। इस मामले में एक्सईएन आदित्य पांडेय का कहना है कि यदि कोई फर्जी टीम पहुंचती तो उसके फोटो खींच लें। सीधे कार्यालय में शिकायत करें। फोटो के आधार पर इनकी पहचान कर इनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। सभी एसडीओ जेई को अपने अपने क्षेत्र में नजर रखने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें