न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जैसे-जैसे होली का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे रोडवेज आमदनी पर ध्यान दे रहा है। रविवार से होली प्रोत्साहन योजना की शुरुआत हुई, जोकि 24 मार्च तक चलेगी। रविवार को दिल्ली रूट पर 40 से अधिक बसों का परिचालन हुआ। नोटिस बोर्ड पर रोस्टर लगा दिया गया है। इसके अनुसार ही बसों का संचालन होगा।
रोडवेज की आमदनी काफी समय से सही नहीं चल रही है। अब डिपो के अफसरों को होली से आमदनी की आस है। बीते दिनों आरएम ऑफिस में बैठक भी हुई। आमदनी को बढ़ाने की कार्य योजना भी तैयार की गई है। रविवार से होली प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ हुआ। पहले दिन ही हाथरस डिपो की 40 से अधिक बसों का दिल्ली रूट पर बसों का संचालन हुआ।
होली प्रोत्साहन योजना में चालक परिचालकों और कार्यशाला कर्मियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लगातार आठ दिन काम करने वालेे चालक-परिचालकों को 28 सौ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा कार्यशाला कर्मियों को भी उपस्थित रहने पर ईनाम मिलेगा।