फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 लोगों की जमीन खरीदी जाएगी जिला न्यायालय निर्माण के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


जिला न्यायालय निर्माण के लिए भूमि खरीदने के लिए जिला प्रशासन को धनराशि मिल चुकी है। इसके लिए 97 लोगों से जमीन खरीदी जाएगी। फिलहाल जिला प्रशासन को राज्यपाल के यहां से एनओसी मिलने को इंतजार है। एनओसी आते ही जिला न्यायालय के लिए चिन्हित की गई भूमि का बैनामा कराकर अधिग्रहीत कर ली जाएगी।

उल्लेखनीय है कि शासन ने जिला न्यायालय के भवन निर्माण के लिए जमीन खरीद के लिए 88 करोड़ रुपये की धनराशि जिला प्रशासन को भेजी है। जिला न्यायालय के निर्माण के लिए नगला गजुआ के निकट जमीन का चिह्नांकन किया जा चुका है। 97 लोगों की जमीन इसके लिए खरीदी जाएगी। अभी किला परिसर में जिला न्यायालय संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जिला प्रशासन की ओर से जमीन के बैनामा को लेकर प्रारूप और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। यहां तक कि एनओसी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा एक पत्र शासन को भेज दिया गया है। शासन स्तर से एनओसी मिलते ही जिला न्यायालय के लिए जमीन की खरीद कर ली जाएगी। डीएम डॉ. रमाशंकर मौर्य ने बताया कि शासन से धनराशि भेजी जा चुकी है। जल्द ही भूमि खरीद ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें