फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 हजार दो पहिया व चार पहिया वाहनों की आरसी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस।
जिले के उन वाहन स्वामियों के लिए मुश्किल है, जिनके वाहन काफी पुराने हैं और प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे हैं। 15 साल पुराने वाहनों की एआरटीओ ने आरसी सस्पेंड कर दी है। इन वाहनों की आरसी को भी निरस्त किया जाएगा। इन वाहन स्वामियों को एनओसी लेने के बाद अन्य जिलों से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। तब जाकर यह वाहन पड़ोसी जिलों में रफ्तार पकड़ सकेंगे।

हाथरस जिला ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में आता है। जिले में 15 साल पुराने चार पहिया दो पहिया वाहन सड़कों पर चन रहे हैं। जिले में प्रदूषण बढ़ रहा है, इसलिए ऐसे वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया। वाहन स्वामियों को एआरटीओ द्वारा नोटिस भी भेजा गया, लेकिन इस पर वाहन स्वामियों ने कतई गौर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एआरटीओ द्वारा जिले के करीब 24 हजार चार पहिया दो पहिया वाहनों की आरसी को सस्पेंड कर दिया है। यदि ये वाहन स्वामी इन वाहनों को चलाना चाहते हैं तो एआरटीओ ऑफिस से एनओसी लेकर एटा कासगंज में रजिस्ट्रेशन करा कर संचालन कर सकते हैं। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन का कहना है कि टीटीजेड क्षेत्र में 15 साल पुराने वाहनों का संचालन नहीं होगा। इस कारण उनकी आरसी सस्पेंड कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें