फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी के चलते शहर में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। जुलूस-ए-मोहम्मदी के चलते शहर के मुख्य चौराहों पर जाम लगा रहा। लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी तालाब चौराहे पर हुई। वहां संडे मार्केट और ओवरब्रिज निर्माण के चलते पहले से ही जाम के हालात थे। जुलूस की वजह से लोग और परेशान दिखे।

रविवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। इसकी वजह से शहर के मुख्य-मुख्य चौराहों पर जाम लगा रहा। जहां-जहां से जुलूस निकाला, वहां यातायात अवरुद्ध हो गया। सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति शहर के तालाब चौराहे पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहे के दोनों ओर इस समय ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। संडे मार्केट में शहर में नगर पालिका परिसर में दुकानें लगी तो यहां भी काफी भीड़ लगी रही। ऐसे में जाम से स्थिति और खराब हो गई। लोग पूरे दिन इस चौराहे पर जाम से जूझे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें