फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण से वंचित लोगों का फिर होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हेडिंग
शौचालय निर्माण से वंचित लोगों का फिर होगा सर्वे
क्रासर
शासन स्तर से तीन अक्तूबर से जिले में चलाया जाएगा विशेष अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत बेसलाइन सर्वे वर्ष 2012 में वंचित रहे गए परिवारों के शौचालय निर्माण के लिए शासन स्तर से जिले में दोबारा बेसलाइन सर्वे कराया जाएगा। इसके तहत तीन अक्तूबर से सात नवंबर तक विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में उन परिवारों को शामिल किया जाएगा, जिनके यहां शासन की ओर से शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को शौचालय की सुविधा देने के लिए वर्ष 2012 बेस लाइन सर्वे कराया गया था। सर्वे के उपरांत शौचालय विहीन पात्र परिवारों को शौचालय की सुविधा प्रदान कराने के लिए एमआईएस में प्राथमिकता के आधार पर अपलोड किया गया था। इस रिपोर्ट में शासन को यह जानकारी प्राप्त हुई कि इस सर्वे में बहुत परिवार लाभ से वंचित रहे गए हैं। इस क्रम में वर्ष 2012 के बेसलाइन सर्वे में वंचित रह गए परिवारों को शौचालय का लाभ देने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने का निर्देश जारी किया गया। इसके तहत तीन अक्तूबर को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। जिला पंचायतराज विभाग की ओर से तिथिवार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वही नवंबर माह में शासन की वेबसाइट पर इस सर्वे को अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें