फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला खान में 25 फीसदी शौचालय का नहीं हुआ निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग
विज्ञापन

नगला खान में 25 फीसदी शौचालय का नहीं हुआ निर्माण
क्रासर
ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से की पीएम से शिकायत
ओडीएफ की घोषणा के बाद शिकायतों का दौर शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी द्वारा एक कार्यक्रम के माध्यम से मंगलवार को जिले को ओडीएफ घोषित किया गया है। घोषणा के बाद ही इस पर सवाल उठने लगे हैं। यहां ग्राम पंचायत तिपरस के गांव नगला खान में 25 प्रतिशत शौचालयों के निर्माण न होने की शिकायत पीएम से की गई है।
विज्ञापन

बहुउद्देश्यीय आदर्श शिक्षा एवं स्वयं सेवी संस्थान के अध्यक्ष सुनील कुमार टाइगर ने प्रधानमंत्री को पोस्ट द्वारा एक शिकायती पत्र भेजा है। इसमें हाथरस ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिपरस के गांव नगला खान में पात्र व्यक्तियों के शौचालय निर्माण पूरी तरह नहीं कराए जाने की शिकायत की है। पत्र में लिखा है कि शौचालय निर्माण के लिए सहमति पत्र प्रधान द्वारा दिए जाने के बावजूद स्वयं का शौचालय निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गांव के ही कुछ ऐसे परिवार है, जिनके खातों में धनराशि पहुंच गई, लेकिन निर्माण नहीं कराया। उन्होंने बताया कि गांव में 25 प्रतिशत परिवारों की शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। उक्त कार्यों की किसी गोपनीय एजेंसी द्वारा जांच या भौतिक सत्यापन कराया जाए, जिससे ओडीएफ की पोल खुल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें