फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे गिरने और तार टूटने से बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन


गुरुवार की देर रात आई आंधी और बारिश से जिलेभर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। विद्युत लाइनों में ब्रेक डाउन हो गए तो वहीं कई पोल भी टूटकर गिर गए। इससे लोगों को कई घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में तो गुरुवार को रातभर बिजली संकट कायम रहा। शहर मेें एमजी पॉलीटेक्निक के अंदर लगा एक पोल टूटकर गिर गया। इसके अलावा डीआरबी इंटर कॉलेज, प्रेमरघु हॉस्पिटल, विभव नगर और आवास विकास कॉलोनी बंबा के पास विद्युत तार टूटकर गिर गए।

इससे इनके आसपास के इलाकों की बिजली घंटों गुल रही। कई विद्युत पोलों में करंट भी उतर आया, जिसकी सूचना लोगों ने बिजली अधिकारियों को दी। कर्मचारियों को भेजकर पोल में करंट आने की समस्या को दूर कराया गया। ढकपुरा और गनेशगंज फीडर भी ब्रेक डाउन रहे। सुबह सुबह लोगों को कई घंटों तक बिन बिजली के परेशान होना पड़ा। इसके अलावा अलीगढ़ रोड, मुरसान रोड, आगरा रोड आदि जगहों पर भी विद्युत लाइनों में ब्रेक डाउन होने से लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन


विद्युत कर्मचारियों की टीम इन समस्याओं को दूर करने में जुटी रही। हाथरस जंक्शन के गांव धौरपुर की बिजली गुरुवार की पूरी रात बंद रही। इससे ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। सादाबाद विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के क्षेत्र में आंधी बारिश से काफी नुकसान हुआ। सादाबाद व सहपऊ में कई जगह विद्युत तार टूटकर गिर गए। आंधी से गांव ऊघई में कई पोल टूटकर धराशायी हो गए। इससे बिजली व्यवस्था बेहाल हो गई।

सादाबाद में फुंका ट्रांसफॉर्मर
सादाबाद। सादाबाद में गुरुवार की रात बस स्टेंड के पीछे लगा ट्रांसफॉर्मर भी तेज धमाके के साथ फुंक गया। इसमें भीषण आग लग गई। बता दें कि यह ट्रांसफॉर्मर दो दिन पूर्व ही लगाया गया था। ट्रांसफॉर्मर में आग की सूचना पर दमकल भी वहां पहुंच गई। दमकल ने आग पर काबू पाया। इधर, देर रात ही बिजली महकमे ने यहां ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति को सुचारु किया।
विज्ञापन


हाथरस। आज दो घंटे बंद रहेगी बिजली
एमजी पॉलीटेक्निक के पास टूटे हुए पोल को शनिवार को ठीक कराया जाएगा, इस वजह से सुबह आठ से दस बजे तक दो घंटे बिजली बाधित रहेगी। जेई जितेंद्र यादव ने लोगों से सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें