ब्यूरो, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
उपजिलाधिकारी सादाबाद जय प्रकाश ने कस्बे में आत्म निर्भर सहकारी समिति (पूर्वी ) पर लगे सरकारी गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधिक गेहूं खरीदना, खतौनी किसी और नाम गेहूं की खरीददारी किसी और नाम से की गई है।
क्रय रजिस्टर में जिन किसानों से गेहूं खरीदे गए थे उनके नामों के आगे मोबाइल नम्बर नहीं लिखे गए थे । क्रय केन्द्र पर कुल 18932 क्विंटल गेहूं की खरीद दर्शाई गई, जबकि 19125 क्विंटल गेहूं सप्लाई डिपो को भेजा गया।
इसके जवाब में सोसाइटी सचिव ने 320 क्विंटल ट्रक में वापस आने की बात कही, लेकिन सचिव वापसी का भी कहीं कोई लिखित नहीं दिखा सके ।