फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नगर पंचायत मेंडू में 37.47 लाख से होंगे निर्माण कार्य

Fri, 09 Jan 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत मेंडू में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत 37.47 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए छह विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति मिलने के बाद नगर पंचायत स्तर पर टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यों में मुख्य रूप से सड़क और नाली निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। कई मोहल्लों और वार्डों में लंबे समय से जर्जर सड़कों और क्षतिग्रस्त नालियों की समस्या बनी हुई थी, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति और अधिक खराब हो जाती है।
इन निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद न केवल सड़कों की हालत सुधरेगी, बल्कि जल निकासी की व्यवस्था भी बेहतर होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सचेंद्र कुशवाहा ने बताया कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरे कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें