फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ऑटोमेशन तकनीक से चलेंगे 36 नलकूप

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की तैयारी हो रही है। नगर पालिका ने इसके लिए शहर के कुल 53 नलकूपों में से 36 का संचालन ऑटोमेशन (स्वचलित प्रणाली) के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है। इसमें सालाना 94 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी बोर्ड से प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन




चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 36 नलकूपों के संचालन और उनकी मरम्मत की जिम्मेदारी निजी संस्था को सौंपी जाएगी। संस्था नलकूपों का संचालन, मोटर पंप मरम्मत, इलेक्ट्रिक स्विच गियर व इलेक्ट्रिक फॉल्ट मरम्मत और मोटर लोडिंग-अनलोडिंग का जिम्मा संभालेगी। एक नलकूप के संचालन में प्रति माह 21,850 रुपये तक का व्यय आने का अनुमान है। इस तरह 36 नलकूपों के संचालन पर साल भर में तकरीबन 94,39,200 रुपये खर्च होंगे।



ईओ रोहित सिंह ने बताया कि ऑटोमेशन प्रणाली लागू होने से नलकूपों के संचालन में मानवीय त्रुटियां कम होंगी और मोटर जलने या तकनीकी खराबी आने पर तुरंत मरम्मत सुनिश्चित की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें