फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिले में आज रोपे जाएंगे 3.38 लाख पौधे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून से जनपद में वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत होगी। जिसके पहले चरण में विभिन्न विभागों द्वारा 3.38 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस वर्ष जनपद को कुल 20 लाख 04 हजार 398 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रथम चरण में वन विभाग 16 हजार पौधे लगाएगा। ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग 2.31 लाख पौधे लगाएंगे। कृषि विभाग को 52 हजार, उद्यान विभाग को 36 हजार तथा नगर विकास विभाग को तीन हजार पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है।

जनपद में निर्धारित कुल लक्ष्य 20.04 लाख पौधों में से वन विभाग स्वयं 4.55 लाख पौधे लगाएगा। प्रथम चरण में 3.38 लाख पौधे लगाने के बाद शेष पौधों का रोपण दूसरे चरण में कराया जाएगा। दूसरे चरण की तिथि शासन स्तर से तय किए जाने के बाद घोषित की जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चन्द्र यादव का कहना है कि पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें