फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सक्षम केंद्र के रूप में विकसित होंगे जिले के 33 आंगनबाड़ी केंद्र

Sat, 27 Dec 2025 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की योजना के तहत जनपद के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुनियादी ढांचे और संसाधनों को सुदृढ़ किया जा रहा है।
विज्ञापन

चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीवी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बच्चों को रोचक तरीके से शिक्षाप्रद सामग्री दिखाई जा सकेगी। इसके अलावा पोषण वाटिका का भी विकास किया जा रहा है, जहां हरी सब्जियां और पोषक तत्वों से भरपूर फसलें उगाई जाएंगी। इससे बच्चों और महिलाओं को ताजा व पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के लिए एक-एक लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इसका उपयोग केंद्रों पर आवश्यक संसाधन जुटाने, आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किया जाएगा। सक्षम केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई और बच्चों के खेलने-सीखने से जुड़ी सामग्री पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही चयनित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें