फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एक महीने चले अभियान में मिले 320 बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जिले में एक से 30 अप्रैल तक चलाए गए संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान जिले में 320 बुखार के मरीज मिले। एक महीने तक चले इस अभियान को लेकर शासन ने रैंकिंग जारी की है। जिसमें हाथरस का प्रदेश में 18वां व मंडल में दूसरा स्थान आया है।
विज्ञापन




पंचायती राज विभाग द्वारा कुल 462 ग्राम पंचायत में रैलियां, साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव व फॉगिंग कराई गई। बेसिक शिक्षा विभागों द्वारा 1262 विद्यालयों में रैली का आयोजन कर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। पशुपालन विभाग ने 287 सूअर पालकों को बीमारियों के बारे में बताया।



कृषि विभाग ने भी 462 गांवों में चूहा और छंछूदर से होने वाले रोगों व नियंत्रण के लिए गोष्ठी कर जागरूक किया। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने घर-घर भ्रमण कर मच्छरों से बचाव के उपाय, हीट वेब से बचाव बारे में लोगों को बताया। इसी क्रम में आशा द्वारा घर-घर भ्रमण कर बुखार के कुल 320 मरीज मिले। जिनकी मलेरिया और डेंगू की जांच की गई। अभियान के दौरान 25 ऐसे मरीज मिले जिनको दो सप्ताह से खांसी थी। इन मरीजों को क्षय रोग का संदिग्ध मानते हुए जांच के लिए सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें