फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 3178 युवाओं को किया जाएगा विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित

Thu, 15 Jun 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कौशल विकास मिशन के तहत विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराए जाने के लिए जिले में नामित एजेंसियों के माध्यम से दिए जा रहे प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षण के उपरांत प्लेसमेंट के संबंध में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने समीक्षा की।
विज्ञापन





डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभागीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षुओं की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आईटीआई व उपायुक्त उद्योग से आयोजित होने वाले रोजगार मेले में अधिक से अधिक कंपनियों को आमंत्रित करने और रोजगार मेला आयोजित करने से पूर्व इच्छुक कंपनियों के साथ दो से तीन बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य आईटीआई राजेश्वर सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतर्गत 21 प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा समस्त तहसीलों में केंद्र स्थापित कर 3844 अभ्यार्थियों को विभिन्न ट्रेड-ट्रेडिशनल हैंड एंब्रायडर्ड, मल्टी स्किल तकनीशियन, टू व्हीलर सर्विस तकनीशियन, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, हॉस्पिटल फ्रंट डेस्क कोऑर्डिनेटर, सेंपलिंग टेलर, बियर फ्रूट तकनीशियन आदि में पंजीकृत कर प्रशिक्षणरत हैं।



वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में 18 प्रशिक्षण प्रदाताओं को 3178 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके सापेक्ष चार प्रशिक्षण प्रदाताओं द्वारा 617 का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत जिले में 23 प्रशिक्षण प्रदाताओं को मोबिलाइजेशन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसके सापेक्ष 1155 पूर्ण कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें