न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
कस्बा मुरसान निवासी एक बच्चे की बुखार से मौत हो गई। बच्चे को कई दिनों से बुखार था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पिछले कई दिनों से कस्बा मुरसान निवासी मुरारी के बेटे तरुन को बुखार था। कस्बा के ही डॉक्टर के यहां उसका इलाज चल रहा था। लेकिन बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार सुबह बच्चे की तबियत ज्यादा खराब हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।