फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीएसए को मिलीं अनियतिताएं, शिक्षक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


विकास खंड हसायन के प्राथमिक विद्यालय में एबीएसए ने निरीक्षण किया। कई अनियमितताएं मिलीं। इसे लेकर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने को कहा है, अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

प्राथमिक विद्यालय बनवारीपुर हसायन में तैनात प्रधानाध्यापक विनोद कुमार के खिलाफ काफी शिकायतें बीएसए दफ्तर पहुंच रहीं थीं। इसी वजह से एबीएसए हसायन स्कूल का निरीक्षण करने पहुुंचे।
विज्ञापन


यहां एबीएसए को काफी अनियमितताएं मिलीं, जिनमें पंजीकृत छात्र संख्या के सापेक्ष छह बच्चे उपस्थित मिलना, एमडीएम पंजिका में वास्तविक उपस्थिति से अधिक छात्र संख्या दर्शाना, कंपोजिट ग्रांट की धनराशि को अपने निजी स्वार्थ में खर्च करना, विद्यालय में मतदेय स्थल होने के बाद भी रैंप क्षतिग्रस्त होना, वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं किया जाना, मनमाने तरीके से पत्र व्यवहार पंजिका में आने-जाने की प्रविष्टि अंकित करना, शारदा अभियान के तहत सर्वे नहीं करना और उच्चाधिकारियों के आदेशों को नहीं मानना शामिल हैं।
विज्ञापन


बीएसए हरीशचंद्र का कहना है कि प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया है। साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण एक सप्ताह के भीतर मांगा गया है, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें