फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित दरों से ज्यादा पर ब्रिकी करने पर उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। जिले में निर्धारित दरों से अधिक दरों पर उर्वरकों की बिक्री की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। हालांकि इन शिकायतों पर विभागीय स्तर से कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बावजूद उर्वरक विक्रेता निर्धारित से अधिक दरों पर उर्वरक की बिक्री कर रहे हैं।

अब इस मामले में जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने गंभीरता बरतते हुए ऐंहन स्थित वार्ष्णेय खाद भंडार का लाइसेंस सस्पेंड किया है। आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से ऐंहन स्थित वार्ष्णेय खाद भंडार पर निर्धारित से अधिक दरों पर उर्वरकों की बिक्री की शिकायत प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर विभागीय अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की गई तो जांच में यह सामने आया कि कुछ उर्वरकों पर निर्धारित दरों से अधिक की बिक्री की जा रही है। इस मामले में तत्काल उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। वही उर्वरक विक्रेता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण आने के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें