न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। सोमवार को बैंकों में सुबह से काउंटर पर काफी लाइन लगी नजर आईं। मंगलवार को खुलने के बाद बैंक पांच दिन के लिए बंद हो जाएंगे, इसलिए लेनदेन अधिक होगा, खासी भीड़ रहेगी। सोमवार को छठवें दिन बैंक खुलने के साथ कामकाज रफ्तार पकड़ेगा।
बैंक कर्मियों को दिवाली की खुशियां बांटने का भरपूर मौका मिल रहा है। दिवाली की छुट्टियों के अगले दिन दूसरा शनिवार पड़ रहा है। उसके बाद रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे, इसलिए कुल मिलाकर पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। बुधवार को दिवाली, गुरुवार को गोवर्धन, शुक्रवार को भैयादूज और उसके बाद माह का दूसरा शनिवार फिर रविवार है।
कुल मिलाकर बैंक पंाच दिन बंद रहेंगे। इस कारण लोगों को बैंक सुविधाओं से महरूम रहना होगा। खासकर व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। 12 नवंबर को बैंक खुलेंगे। वहीं सोमवार से एटीएम पर पैसे निकालने वालों की खासी भीड़ रही। हालांकि अधिकांश एटीएम में अधिक निकासी पर ब्रेक लगा रखा था। मंगलवार को फिर से एटीएम की कैश ट्रे को फुल किया जाएगा। इसके बाद भी लोगों को पैसे के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।