फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार के चक्कर में रुका आठ हजार लोगों का राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


आधार कार्ड के राशन कार्ड से लिंक न होने का खामियाजा जिले के आठ हजार लोग भुगत रहे हैं। अभी तक शत-प्रतिशत लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं, वहीं शासन ने यह व्यवस्था भी लागू कर दी, जिसके पास आधार कार्ड नहीं होगा। उसे सरकारी दुकान से राशन नहीं मिलेगा। ऐसे में इस जिले के आठ हजार लोगों का राशन बंद हो गया है। इससे यह लोग काफी परेशान है।

शासन ने बिना आधार कार्ड के कई सुविधाओं को बंद करने का फैसला ले रखा है। इसमें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से सस्ती दरों पर मिलने वाला राशन भी है। सबसे ज्यादा खेदजनक पहलू तो यह है कि आधार कार्ड बनाने का काम भी शासन द्वारा नामित विभिन्न एजेंसियां व उसके अनुभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में अभी काफी लोगों के आधार कार्ड नहीं बन पाए हैं। खाद्य एवं रसद विभाग का अभी लोगों के आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने का काम पूरा नहीं हो पाया है। यह काम ब्लॉक स्तर पर चल रहा है। वहीं, ऐसे में जिन लोगों के पास आधार कार्ड नहीं हैं। उनका राशन बंद कर दिया गया। ऐसे में यहां करीब 8 हजार लोगों को महज इसलिए राशन नहीं मिल पा रहा और उनके यूनिट कट गए हैं।

हालांकि विभागीय अधिकारी तो यह कह रहे हैं कि राशन की कालाबाजारी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है, लेकिन कुछ लोगों के आधार अभी तकनीकी कारणों से नहीं बने हैं तो तकनीकी कारण से ही राशन कार्ड से काफी लोगों के आधार कार्ड नहीं लिंक हुए हैं।
विज्ञापन


शासन की मंशा के अनुरूप राशन कार्ड के प्रत्येक यूनिट को आधार से लिंक किया जा रहा है। जिन लोगों ने अपना राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं कराया है। उनके राशन कार्डों को पात्रता सूची में से काटा जा रहा है।
- सुरेन्द्र यादव, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें