फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरसान से 302 प्रवासी जाएंगे बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

दिल्ली, एनसीआर तथा देश के विभिन्न प्रांतों से यहां पहुंचे 302 प्रवासियों को रविवार को कस्बे के केजीएन आइसोलेशन सेंटर से मुरसान स्टेडियम में भेज दिया गया। अब इन्हें रोडवेज की बसों से इनके गृह जनपद भेजा जाएगा। केजीएन में युवा व्यापार मंडल ने प्रवासियों के नाश्ते का व्यवस्था कराया।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। अब सड़क पर प्रवासी पैदल नहीं जा रहे है और उन्हें ट्रकों में भूसे की तरह भर कर नहीं भेेजा जा रहा है। तहसीलदार टीपी सिंह ने बताया कि रविवार को तहसील प्रशासन पुलिस बल ने बिहार झारखंड जा रहे 157 तथा पूर्वी उत्तरप्रदेश जा रहे 145 प्रवासियों को रात भर केजीएन में रुकने के बाद सुबह मुरसान के स्टेडियम भेज दिया। अब ये सभी मुरसान से अपने गृह जनपद के लिए रोडवेज बसों से रवाना होंगे। प्रवासियों को रात्रि तथा प्रात: युवा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष वार्ष्णेय, महामंत्री धीरज वार्ष्णेय, पारस गुप्ता आदि ने दूध तथा नाश्ते का व्यवस्था कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें