फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब

Sun, 05 Nov 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
voter
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की सूची जब मतदाताओं के पास पहुंची तो वह हक्के-बक्के रह गए। नगर पालिका क्षेत्र के दो वार्डों से लगभग 300 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं। इन लोगों का कहना है कि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है, लेकिन अधिकारी कह रहे हैं कि अब तो देर हो गई। अब कुछ नहीं हो सकता। 
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 व 17 सादाबाद गेट और चामड़ गेट के मोहल्ला गीगला, मंदिर वाला मोहल्ला, गड्ढा वाला मोहल्ला, नई बस्ती के लगभग 300 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हुए हैं। मतदाता भूरा सिंह, राकेश कुमार, चंद्रप्रकाश, अनिल कुमार, सुभाष चंद्र का आरोप है कि जिन लोगों के वोट काटे गए हैं, वह सभी दलित हैं। वोटर लिस्ट से राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मतदाताओं के नाम गायब किए गए हैं।

पिछली बार हुए निकाय चुनाव में सभी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, लेकिन इस बार वोट डालने से वंचित रह जाएंगे। मतदाता अब सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग से फैक्स कर शिकायत करेंगे। आरोप लगाने वालों में प्रेम सिंह, आकाश, भूरा, कल्याण सिंह, कमल कुमार, राकेश कुमार, सुरेश, ज्ञान चंद्र, राजू, राकेश, भीमसैन, जयकिशोर, भगवान दास, विनोद, सिकंदर आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें