थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में तीन युवक दबोचे हैं, जिनके पास से 16 मोबाइल बरामद हुए हैं। सीओ गभाना संजीव तोमर के अनुसार थाना पुलिस ने खेरेश्वर मंदिर की पार्किंग से टीकाराम कालोनी गांधीपार्क के राहुल शर्मा, धनीपुर महुआ खेड़ा के शुभम व गोविंद नगर क्वार्सी के धनुआ उर्फ धर्मेंद्र को पकड़ा है। जिनसे 16 मोबाइल फोन, दो तमंचे-कारतूस आदि मिले हैं। आरोपियों ने यह अलग अलग जगहों से चोरी किए हैं।