फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छह नगर पंचायतों के लिए 2.68 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की छह नगर पंचायतों के लिए शासन की ओर से 2.68 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। यह धनराशि 15वें वित्त आयोग की टाइड ग्रांट के अंतर्गत स्वीकृत की गई है, जिससे नगर पंचायत क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी। इससे पहले जिले की दो नगर पालिकाओं के लिए भी बजट जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

इसके तहत हसायन के लिए 14.98 लाख, मेंडू के लिए 41.01 लाख, मुरसान के लिए 31.81 लाख, पुरदिलनगर के लिए 55.73 लाख, सहपऊ के लिए 30.49 लाख और सादाबाद के लिए सबसे अधिक 94.64 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह धनराशि मुख्य रूप से पेयजल, स्वच्छता अभियान, नालियों के निर्माण और मरम्मत, कूड़ा निस्तारण, सड़क सुधार और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं के विकास में खर्च की जाएगी।
एडीएम बसंत अग्रवाल ने बताया कि बजट जारी होने के बाद अब संबंधित विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें