फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यूपी बोर्ड की कम्पार्टमेंट परीक्षा में 260 परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की कम्पार्टमेंट एवं इम्प्रूवमेंट परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बोर्ड की ओर से परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा केंद्र के चयन और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जिले के करीब 260 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

16-17 जुलाई को प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 28 जुलाई को लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। जिले में एक ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा, जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। कम्पार्टमेंट परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है, जो मुख्य परीक्षा में एक विषय में अनुत्तीर्ण हुए हैं, जबकि इम्प्रूवमेंट परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी अपने प्राप्तांक सुधारने का अवसर प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल होने वाले अधिकांश छात्र-छात्राएं इन दिनों तैयारी में जुटे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारी कर रहा है। परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त कक्ष निरीक्षक तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। डीआईओएस संत प्रकाश का कहना है कि बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें